Mon. Jul 13th, 2026

आईआईटी (IIT)नहीं रहेंगे सीमाओं में कैद, छात्र एक-दूसरे के कैंपस में कर सकेंगे पढ़ाई

आईआईटी (IIT)नहीं रहेंगे सीमाओं में कैद, छात्र एक-दूसरे के कैंपस में कर सकेंगे पढ़ाई
खबर शेयर करें..

आईआईटी (IIT)नहीं रहेंगे सीमाओं में कैद, छात्र एक-दूसरे के कैंपस में कर सकेंगे पढ़ाई 

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अपनी व्यवस्थाओं में बड़ा परिवर्तन करते हुए एक-दूसरे के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहे हैं। यह व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से लागू हो सकती है।

नई व्यवस्था के मुताबिक छात्र अब केवल अपने आवंटित परिसर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे दूसरे आईआईटी में चुनिंदा पाठ्यक्रम पाठ्यक्रम पढ़ पढ़ सकेंगे। इस दौरान वे आईआईटी में एक सेमेस्टर की पढ़ाई कर सकेंगे और अर्जित किए गए क्रेडिट को अपने मूल संस्थान में स्थानांतरित करवा सकेंगे। इससे आईआईटी में शैक्षणिक आदान प्रदान हो सकेगा।

आईआईटी मद्रास के निदेशक पद्मश्री वी. कामकोटी ने बताया कि नई योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम के पाठ्यक्रमों का मिलान किया जा रहा है, ताकि छात्र बिना शैक्षणिक नुकसान के दूसरे परिसर में अध्ययन कर सकें। आईआईटी (IIT)नहीं रहेंगे सीमाओं में कैद, छात्र एक-दूसरे के कैंपस में कर सकेंगे पढ़ाई

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

क्रेडिट ट्रांसफर व छात्रों के आने-जाने पर चर्चा

आईआईटी के अकादमिक डीनों की हाल में हुई बैठक में क्रेडिट ट्रांसफर और छात्रों के आने-जाने पर चर्चा हुई। इसमे लय किया गया कि अब आईआईटी सशक्त और आपस में जुड़े नेटवर्क के रूप में विकसित हौं।

आज छात्र इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और शोध के लिए अलग-अलग शहरों में जाते हैं। यदि किसी छात्र को मुंबई में इंटर्नशिप के लिए जाना पड़ता है तो वह उस अवधि में आईआईटी पाठ्यक्रम में हिस्सा लेकर समय व ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर सकेगा। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg