Sun. Jul 12th, 2026

अंबिकापुर में दरिंदगी: महिला से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, CCTV में संदिग्ध कैद, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

rape-case
खबर शेयर करें..

 अंबिकापुर में दरिंदगी: महिला से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, CCTV में संदिग्ध कैद, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अंबिकापुर // शहर के सद्भावना चौक के पास शुक्रवार की सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात महिला की लहूलुहान लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे ने न केवल महिला की जान ली, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक दुष्कर्म या दुष्कर्म के बाद की गई नृशंस हत्या मान रही है। शुक्रवार सुबह सद्भावना चौक स्थित एक झोपड़ीनुमा मछली दुकान में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया।

उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर मौजूद खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह बिल्लो और सीएसपी राहुल बंसल सहित फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपी की तलाश जारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त करने और सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, साथ में खाया था खाना 

पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो रात करीब 11 बजे महिला एक युवक के साथ नजर आई। बताया जा रहा है कि दोनों ने पास में ही बैठकर खाना खाया था। पुलिस का अनुमान है कि इसके बाद आरोपी महिला को सुनसान दुकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर बार-बार पटका, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg