Wed. Jul 22nd, 2026

दाऊचौरा स्थित घर में फंदे से लटका मिला प्रधान आरक्षक का शव 

The body of a head constable was found hanging from a noose in his house in Dauchaura. दाऊचौरा स्थित घर में फंदे से लटका मिला प्रधान आरक्षक का शव 
खबर शेयर करें..

दाऊचौरा स्थित घर में फंदे से लटका मिला प्रधान आरक्षक का शव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दाऊचौरा इलाके में अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी शनिवार तड़के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

तड़के पत्नी की नींद खुली तो देखा पति फंदे से है लटका हुआ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक शीतल यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ दाऊचौरा स्थित घर में रहते थे। शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्य घर के एक कमरे में सोए हुए थे, जबकि शीतल यादव हॉल में सोए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।

The body of a head constable was found hanging from a noose in his house in Dauchaura. दाऊचौरा स्थित घर में फंदे से लटका मिला प्रधान आरक्षक का शव 

घटना देखते ही पत्नी घबरा गई और घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

 

प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के इस तरह अचानक निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg