Wed. Jul 22nd, 2026

एक ही घर में मिली महिला-पुरुष की शव, जांच में जुटी पुलिस

एक ही घर में मिली महिला-पुरुष की शव, जांच में जुटी पुलिस Dead bodies of a man and a woman found in the same house, police investigating
खबर शेयर करें..

एक ही घर में मिली महिला-पुरुष की शव, जांच में जुटी पुलिस 

छत्तीसगढ़ क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की लाश मिली है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के मुताबिक घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली, तो वहीं 40 वर्षीय रामकली की लाश भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रामकली की मौत जहर का सेवन करने की वजह से हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।एक ही घर में मिली महिला-पुरुष की शव, जांच में जुटी पुलिस Dead bodies of a man and a woman found in the same house, police investigating

 

आसपास के लोगों की मानें तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg