ऑनलाइन सट्टा एप का सरगना तिल्दा से गिरफ्तार, शिवा बुक संचालित करने का आरोप
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले में ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने फरार आरोपी तरुण वर्मा उम्र 36 वर्ष को तिल्दा (रायपुर) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिवा बुक नामक ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टा एप्लिकेशन का संचालन करने और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कारोबार में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी राहुल देवांगन से मिली जानकारी के आधार पर तरुण वर्मा की तलाश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन वर्ष 2021 से मुंबई के पलावा सिटी स्थित फ्लैट से ऑनलाइन गैंबलिंग पैनल संचालित कर रहा था। करीब छह माह पहले वह छत्तीसगढ़ लौटकर शिवा बुक और जयराम बुक नामक ऑनलाइन गैंबलिंग पैनलों का संचालन करने लगा। इसी दौरान उसने तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से “शिवा बुक का पैनल खरीदा था। पैनल संचालन के बदले तरुण वर्मा को कुल कारोबार का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी ने पूछताछ में अब तक 8 से 10 लाख रुपये कमीशन मिलने की बात स्वीकार की है।![]()
| लैपटॉप से मिले डिजिटल साक्ष्य
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने ऑनलाइन गैंबलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नष्ट कर दिया था। हालांकि, उसके कब्जे से बरामद एचपी कंपनी के लैपटॉप की जांच में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। |
REED MORE: RBI की बड़ी तैयारी, जेब में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के नोट, कागजी नोट भी रहेंगे चलन में
यह सामग्री हुई जब्त
आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक एचपी लैपटॉप, भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक, एसबीआई का क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड तथा इंडसइंड बैंक का एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2), आईटी एक्ट की धारा 66(D) तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। केसीजी पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।
REED MORE: पुलिस का सख्त आदेश: किरायेदार की जानकारी 7 दिन में थाने में दें, नहीं तो होगी कार्रवाई



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

