पेपर कप मशीन के नाम पर एक लाख 81 हजार की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // पेपर कप बनाने की मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर 1.81 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने 65 एमएल क्षमता की मशीन देने का सौदा किया था, लेकिन इसके बदले 50 एमएल क्षमता की दूसरी मशीन भेज दी और कच्चा माल भी उपलब्ध नहीं कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.70 लाख रुपए नगद बरामद कर जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें : सीमेंट प्लांट को लेकर फिर गरमाया माहौल, महिलाओं ने संभाला मोर्चा, किसानो की सहमति बिना प्रक्रिया बढ़ी तो बड़ा विरोध
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जनवरी 2024 को श्रीश्याम इंडस्ट्रीज जयपुर के संचालक बृजेश से पेपर कप बनाने वाली 65 एमएल मशीन खरीदने का सौदा 8 लाख 20 लाख रुपए में तय हुआ था। मशीन के साथ कच्चे माल का कुल कोटेशन 10.03 लाख रुपए का दिया गया था। इसमें
कच्चे माल के लिए आरोपी को 1 लाख 81 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। 2 मई 2024 को आरोपी ने मशीन भेजी, लेकिन कच्चा माल नहीं भेजा। मशीन की जांच करने पर पता चला कि 65 एमएल क्षमता की मशीन के स्थान पर 50 एमएल क्षमता की मशीन भेजी गई है।
ये भी पढ़ें : भारी मात्रा में गांजा जब्त, 44 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
प्रार्थी ने आरोपी से गलत मशीन भेजने और कच्चा माल उपलब्ध नहीं कराने के कारण रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के जयपुर राजस्थान में होने की सूचना मिली। सोमनी टीआई एमन साहू की अगुवाई में पुलिस की टीम तत्काल जयपुर रवाना हुई।


![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

