Sat. Aug 29th, 2026

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई छत्तीसगढ़ की बेटी हुई लापता

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई छत्तीसगढ़ की बेटी हुई लापताChhattisgarh girl goes missing on Kailash Mansarovar YatraChhattisgarh girl goes missing
खबर शेयर करें..

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई छत्तीसगढ़ की बेटी हुई लापता

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में सरगुजा की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी लापता हो गई हैं। हालांकि मीना ब्रिटेन में डाक्टर हैं, लेकिन वो अंबिकापुर की रहने वाली हैं और भाजपा नेता की बेटी हैं।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

परिजनों के अनुसार मीना ईशा फाउंडेशन की टीम में मानसरोवर दर्शन करने गई थी। अब खबर आ रही है कि इनकी टीम के पूरे 77 लोग हैं और किसी की कोई खबर नहीं है. परिजन नेपाल और भारत सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि उनसे सम्पर्क करा सकें।

यह भी पढ़ें : NITI Aayog की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, क्या सच में दिवालिया होने की राह पर है छत्तीसगढ़ ?

डॉ. मीना के भाई ने मिडिया को बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों में से किसी का भी सम्पर्क नहीं हो रहा है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी डॉ. मीना गुप्ता की खोजबीन के लिए पहल की है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई सूचना मिलती है वो हमे बताएंगे। एंबेसी से एक मेल आईडी मिली है, जिसे डॉ. मीना के पिता करता राम जी को भेज दिया गया है। वो उस मेल में बेटी की सभी जानकारी भेज देंगे। सब सुरक्षित हों बस यही भगवान से कामना है।कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई छत्तीसगढ़ की बेटी हुई लापताChhattisgarh girl goes missing on Kailash Mansarovar YatraChhattisgarh girl goes missing

290 से ज्यादा भारतीयों से संपर्क नहीं

नेपाल में एक विनाशकारी बाढ़ में कुल 587 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस बाढ़ में कुल डेढ़ हजार से भी ज्यादा लोग लापता हैं। भारत की बात करें तो नेपाल में कुल 290 से ज्यादा भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल की इस बाढ़ में भारी तबाही हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg