रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम…
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले बासुला गांव के एक परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। बहनों को राखी बांधने की खुशियां देने की तैयारी कर रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग एक बजे ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के महरूमकला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार टिकेश वर्मा (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई आदित्य वर्मा (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : NITI Aayog की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, क्या सच में दिवालिया होने की राह पर है छत्तीसगढ़ ?
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। हादसे में उनके साथी खेमेश्वर वर्मा (18) भी घायल हुए हैं।![]()
बताया गया कि मृतक टिकेश और आदित्य अपने साथी खेमेश्वर के साथ बाइक से निकले थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे ठेलकाडिह-महरूमकला के बीच मोड़ पर बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक की तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई।
यह भी पढ़ें : ईवी के लिए आसान होगा बैंक से कर्ज, अधिक लोन मिलेगा… ब्लूप्रिंट तैयार
हादसे की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौप दिया।

राखी की खुशियां बदलीं मातम में
रक्षाबंधन के एक दिन पहले दो भाइयों की मौत ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिन बहनों की कलाई पर राखी बांधने के लिए भाई घर लौटने वाले थे, अब वही कलाई हमेशा के लिए सूनी रह गई। घटना से पूरे बासुला गांव में शोक की लहर है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

