Tue. Sep 1st, 2026

बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, FDA ने हाल ही में पकड़ा बड़ा फूड लेबलिंग घोटाला

महाराष्ट्रा में FDA की कार्रवाई लगातार चल रही है, पिछले कई दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से लेकर रेस्टोरेंट्स और होटलों पर छापेमारी हो चुकी है. वहीं अब हार ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक और कार्रवाई FDA ने की है. जहां फूड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. FDA ने कार्रवाई करते हुए करीब 75.21 लाख रुपये की कीमत के 4,942 कार्टन खाद्य सामान जब्त किए हैं.
खबर शेयर करें..

बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, FDA ने हाल ही में पकड़ा बड़ा फूड लेबलिंग घोटाला

महाराष्ट्रा में FDA की कार्रवाई लगातार चल रही है, पिछले कई दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से लेकर रेस्टोरेंट्स और होटलों पर छापेमारी हो चुकी है. वहीं अब हार ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक और कार्रवाई FDA ने की है. जहां फूड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. FDA ने कार्रवाई करते हुए करीब 75.21 लाख रुपये की कीमत के 4,942 कार्टन खाद्य सामान जब्त किए हैं.

जानकारियों से हो रही थी छेड़छाड़

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक FDA की ये कार्रवाई कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में हुई है. अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि कुछ खाद्य उत्पादों पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट मिटाकर बदली जा रही थी. इसके अलावा सामान पर लगे स्टिकर में मौजूद सामग्री और पोषण से जुड़ी जानकारी के साथ भी कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी. इससे ग्राहकों को दिए जाने वाले खाद्य उत्पाद की सही जानकारी और उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ये भी पढ़ें: कुकदूर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

 एक्सपायर्ड और बिना लेबल वाले सामान मिले

अधिकारियों के मुताबिक मैगी मसाला नूडल्स और मैगी आटा नूडल्स के अलावा कई रेडी-टू-ईट और रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट भी जब्त किए गए. इनमें रसोई अमृतसरी पनीर टिक्का मसाला, दम आलू, पनीर भुर्जी और दा मखनी शामिल हैं. इसके अलावा क्नॉर मशरूम सूप, हेलमैन मियोनीज, थम्ब्स अप और लिम्का के टिन भी मौके से मिले. FDA ने करीब 30,600 रुपये के बिना लेबल वाले और एक्सपायर्ड सामान को जब्त किया है.

इन सामानों को किया जब्त

FDA की इस कार्रवाई में कई लोकप्रिय ब्रांड के प्रोडक्ट मिले, जिन्हें अक्सर रोजमर्रा में ही खाया जाता है. इनमें लेज, कुरकुरे, मैगी, क्नॉर, हेलमैन, थम्ब्स अप और लिम्का शामिल है. जब्त किए गए सामान में लेज के क्लासिक सॉल्टेड, मैजिक मसाला, स्पैनिश टैंगी टोमैटो, सिजलिंग हॉट और लेमन चिल्ली जैसे चिप्स शामिल हैं.

इसके अलावा कुरकुरे के मसाला मंच, रेड चिल्ली चटका, नॉटी टोमैटो, सॉलिड मस्ती, ग्रीन चटनी और शेजवान चटनी जैसे कई फ्लेवर भी मिले. तो वहीं जांच के दौरान बिंगो मैड एंगल्स, फन फ्लिप्स और फन मसाला जैसे स्नैक्स भी जब्त किए गए.

ये भी पढ़ें: FD पर नहीं घटेगा ब्याज, अब बैंक से लोन लेने वालों पर बढ़ेगा दबाव

लाइसेंस हुआ निरस्त

मामले में तुर्भे पुलिस स्टेशन में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSSA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. जांच के बाद FDA ने साधना एंटरप्राइजेस का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है. FDA के मुताबिक, जब्त किया गया सामान करीब 10 एक्सपोर्ट कंपनियों से जुड़ा बताया जा रहा है. महाराष्ट्र FDA और नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिलकर 24 से 29 अगस्त के बीच तुर्भे स्थित इस जगह पर कार्रवाई की.महाराष्ट्रा में FDA की कार्रवाई लगातार चल रही है, पिछले कई दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से लेकर रेस्टोरेंट्स और होटलों पर छापेमारी हो चुकी है. वहीं अब हार ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक और कार्रवाई FDA ने की है. जहां फूड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. FDA ने कार्रवाई करते हुए करीब 75.21 लाख रुपये की कीमत के 4,942 कार्टन खाद्य सामान जब्त किए हैं.

fda seized maggi kurkure lays in navi mumbai-for finding expiry dates .



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg