Wed. Sep 23rd, 2026

मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

A massive fire engulfed a Ministry staff bus carrying over 30 employeesमंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
खबर शेयर करें..

मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही कबीर नगर रूट की चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारी बस से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, तभी मंत्रालय के कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बस में आग लगते ही कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 30 से अधिक शासकीय कर्मचारियों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर भी सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की।A massive fire engulfed a Ministry staff bus carrying over 30 employeesमंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

देखते ही देखते आग का गोला बनी बस

चलती बस में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। आग फैलने के दौरान कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई की गई।

सभी कर्मचारी सुरक्षित, बड़े हादसे से बचाव

घटना में किसी भी कर्मचारी को गंभीर चोट आने की जानकारी सामने नहीं आई है। सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है। समय रहते कर्मचारियों को बस से बाहर निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बस में आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत विवरण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से जुड़े आधिकारिक विवरण की प्रतीक्षा है।

देखें एक्सक्लुसिव विडियो…




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!