इंडस्ट्री एवं बैंकर्स मीट का आयोजन आज, औद्योगिक निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में औद्योगिक विकास को गति देने, नए निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RAMP योजना के अंतर्गत इंडस्ट्री एवं बैंकर्स मीट का आयोजन जिला कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभाकक्ष में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा किया जाएगा।
बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि, उद्यमी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में उद्यमियों द्वारा बैंक ऋण प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं, ऋण प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने तथा बैंक एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
बैठक के दौरान जिले में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर नए उद्योगों की स्थापना, निवेश के अवसरों के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्यमियों से उनके अनुभव, सुझाव एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से संबंधित प्रस्ताव भी लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौत
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा जिले के उद्यमियों एवं संबंधित हितधारकों से बैठक में सहभागिता कर अपने सुझाव और अनुभव साझा करने की अपील की गई है। बैठक का उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं को समझते हुए बैंकिंग संस्थाओं एवं उद्यमियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना तथा जिले में औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।यह भी पढ़ें : सिलाई प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रिया बुटीक में ने 25 छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

