Thu. Sep 24th, 2026

बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौत

बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौतबेमेतरा ब्रेकिंग सुरहोली में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे 2 लोगों की मौत बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहोली में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े टावर कर्मियों पर गाज गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम सुरहोली, थाना बेरला, की घटना
खबर शेयर करें..

बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बेमेतरा। जिले के बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहोली में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरहोली में टावर का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए टावर कर्मी पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों लोग आ गए।

मौके पर ही हुआ मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

पेड़ के नीचे बढ़ जाता है खतरा

घटना के बाद ग्राम सुरहोली में शोक का माहौल है। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जाती है।बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौतबेमेतरा ब्रेकिंग सुरहोली में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे 2 लोगों की मौत बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहोली में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े टावर कर्मियों पर गाज गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम सुरहोली, थाना बेरला, की घटना

यह भी पढ़ें : ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग – बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!