Sat. Nov 21st, 2026

KHAIRAGARH NEWS: मुतेड़ा नदी किनारे संदिग्ध जमावड़ा, ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ा

मुतैड़ा नदी किनारे दर्जनभर संदिग्ध लोग! ग्रामीण पहुंचे तो मची भगदड़, कुछ पकड़े गए… पूजा सामग्री भी मिली KHAIRAGARH NEWS: मुतेड़ा नदी किनारे संदिग्ध जमावड़ा, ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ा
खबर शेयर करें..

KHAIRAGARH NEWS: मुतेड़ा नदी किनारे संदिग्ध जमावड़ा, ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ा

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़ के पास मुतैड़ा नदी किनारे शनिवार को संदिग्ध लोगों के जमावड़े से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार नदी किनारे दर्जनभर से अधिक बाहरी लोग पहुंचे थे। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकांश लोग भाग निकले।मुतैड़ा नदी किनारे दर्जनभर संदिग्ध लोग! ग्रामीण पहुंचे तो मची भगदड़, कुछ पकड़े गए… पूजा सामग्री भी मिली KHAIRAGARH NEWS: मुतेड़ा नदी किनारे संदिग्ध जमावड़ा, ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों के पास सफेद कपड़ा और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री भी मिली है। ग्रामीणों का दावा है कि ये लोग नदी किनारे धन निकालने के उद्देश्य से पहुंचे थे, हालांकि वास्तव में मामला क्या है और वहां किसी प्रकार का धन मौजूद था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि मुतैड़ा नदी क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह संदिग्ध लोगों के पहुंचने की बात सामने आ चुकी है। तीसरी बार ऐसी घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

फिलहाल ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ और पूरे मामले की वास्तविकता सामने आने का इंतजार है। क्या वाकई नदी किनारे धन निकालने की कोशिश हो रही थी या मामला कुछ और है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। KHAIRAGARH NEWS 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!