Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

राजधानी में बीच सड़क पर खूनी खेल: हवस में दरिंदा बना 47 साल का अधेड़..16 साल की लड़की पर गंडासे से हमला..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // पेट की आग बुझाने 16 साल की बच्ची जिस दुकान में काम करती थी, उसके मालिक की नजर नाबालिग पर खराब हो गई। वह जबर्दस्ती उससे शादी करने दबाव बनाने लगा। लड़की की मां ने भी जब इंकार कर दिया तब  हवस में अंधा 47 साल का अधेड़ घर में घुसकर बच्ची पर गंडासे से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

बच्ची खुद को बचाने सड़क की ओर दौड़ी, और हड़बड़हाट में गिर पड़ी। पीछे से दरिंदा आया और बच्ची के की चोटी पकड़कर उसे बीच सड़क पर पीटते रहा। लोग चाहते तो उसे बचा सकते थे लेकिन वे तमाशबीन बने रहे। जहां घटना हुई वहा से कुछ दूरी पर पुलिस थाना भी है। पर पुलिस से बेखौफ वहशी लड़की को बीच सड़क पर मारता रहा। एक से डेढ़ घंटे तक यह खौफनाक मंजर रहा। लहुलूहान बच्ची दर्द से कराहती रही। पर कोई उसे बचाने नहीं आया। यह घटना है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की। यहां पूरी सरकार और सरकारी तंत्र बैठता है। अपराध की यह तस्वीर पूरी सरकार और प्रशासन के लिए शर्मनाक है तो आम आदमी की असंवेदनशीलता का सबसे गंदा उदाहरण है।

solar pinal
solar pinal

फिलहाल लड़की हालत नाजूक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के माता पिता मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। घटना की रिपोर्ट लड़की के भाई ने दर्ज कराई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुढ़ियारी इलाके की है। परिजनों के मुताबिक उनकी लड़की आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में काम करती थी। तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। घर वालों ने इससे इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर ओंकार तिवारी ने घटना को अंजाम दिया है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार रात ओंकार तिवारी गंडासा लेकर उनके घर में घुसा। फिर परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। लड़की को पीटा और फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से हमला कर दिया। इस दौरान खून से लथपथ लड़की बचने के लिए बाहर भागी, लेकिन वह दौड़ते ही सड़क पर गिर पड़ी। लड़की के परिजन भी उसे संभालने की कोशिश करते रहे। तब तक बदमाश ने फिर से लड़की पर हमला कर दिया।

47 साल का ओंकार तिवारी उर्फ मनोज गुढ़ियारी के दुर्गा चौक आंगनबाड़ी के पास बड़ा अशोक नगर इलाके में रहता है। गुढ़ियारी इलाके में ही तिवारी मसाला सेंटर नाम की दुकान चलाता है। लड़की 6 महीने पहले सितंबर 2022 में उसकी दुकान में काम करने पहुंची थी। वह वहां उसके साथ छेड़छाड़ करता था, जिसके चलते लड़की ने काम छोड़ दिया था।

गुढ़ियारी थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो के मुताबिक आरोपी ओंकार तिवारी नाबालिग से विवाह करना चाहता था, जबकि नाबालिग लगातार इनकार कर रही थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आखिरकार आरोपी ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!