Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 घुमका //  थाना अंतर्गत ग्राम करेलापारा में बीती रात को घर में अकेली एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपी अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करेलापारा निवासी सोहद्री बाई मार्कंडेय (65) पति सुंदरलाल मार्कंडेय की मंगलवार की रात्रि लगभग 10 से 12 बजे के बीच अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से गले में वारकर हत्या कर दी गई। मृतिका अपने मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी सुबह साढ़े 10 बजे मृतिक के भतीजे कीर्तन महिलकर के उसके घर पहुंचने पर हुई।

solar pinal
solar pinal

भतीजा घर पहुंचा तो उसकी बुआ खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। भतीजा द्वारा घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका सोहद्री बाई का पति पिछले एक माह से उदयपुर(छुईखदान) गांव में चला गया था। मृतिक रिटायर्ड जज अवधेश महिलकर की बड़ी बहन थी। मृतिक घर मे अकेली निवासरत थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम लगभग छह बजे तक मोहल्ले वालों ने देखा था। बुधवार को जानकारी मिलते ही घुमका थाना प्रभारी संतोष भुआर्य टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंच शव का पंचनामा किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नेहा वर्मा, सायबर टीम भी घटनास्थल का मुआयना किया।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!