Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

रेलवे ट्रैक दोहरीकरण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जगदलपुर/ दंतेवाड़ा// नक्सली अपने नापाक इरादों को अंजाम देने और इलाके में अपनी दहशत फैलाने के इरादों से किसी न किसी घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं. अब नक्सलियों ने 22-23 मार्च की दरम्यानी रात लगभग 01 बजे सीपीआई माओवादी संगठन के कुछ अज्ञात माओवादी कैडर द्वारा जिला दन्तेवाड़ा के थाना बचेली के समीप पढ़ापुर के पास रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में उपयोग किये जा रहे 01 जेसीबी मशीन तथा लौह अयस्क परिवहन में उपयोग किये जा रहे 01 ट्रक में आगजनी करने की कोशिश की जहा रही थी..

 

solar pinal
solar pinal

इस दौरान थाना बचेली के सुरक्षा बल जो आसपास जंगलों में एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही कर रहे थे उन्हें आते देख आगजनी घटना कर रहे माओवादी उन पर फायरिंग करते हुये जंगल की आड़ लेकर भाग गये. माओवादियों की फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की. इसके बाद माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये. आसपास के ईलाका में सर्चिंग जारी है.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

नक्सलियों के इस आगजनी की घटना में रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में उपयोग किये जा रहे 01 जेसीबी मशीन तथा लौह अयस्क परिवहन में उपयोग किये जा रहे 01 ट्रक में आगजनी करने से आंशिक रूप से क्षति हुई है.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!