Burp a Baby After Feeding : डकार एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर किसी को आती है। दूध पिलाने के बाद बच्चे को भी डकार दिलाना बेहद जरूरी होता है। बच्चे की डकार से मां को यह संतुष्टि मिलती है कि बच्चा अच्छी तरह स्तनपान कर रहा है। लेकिन बच्चों को डकार दिलाना बहुत ही मुश्किल काम है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो बच्चे को उल्टी हो सकती है साथ गैस जैसी समस्या होती है।![]()
डकार क्या है?
जब ग्रासनली से गैस के बुलबुले मुंह से बाहर निकलते हैं तो इसे डकार कहते हैं। कभी- कभी शिशु जो कुछ खाता पीता है, वह डकार के रुप में बाहर निकल आता है जिसे गीला डकार कहते हैं। बच्चे को डकार न दिलाने पर उसके पेट में बेचैनी हो सकती है।
आइये जानते हैं बच्चे को डकार कैसे दिलाएं..
बच्चे की अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर अक्सर यह बताते हैं कि बच्चे को दूध पिलाना बेहद जरूरी है। लेकिन इसके साथ ये भी जानना जरूरी है कि आप बच्चे को दूध किस तरह से पिलाते हैं। बेबी को दूध पिलाने के बाद आपको एक प्रक्रिया को फॉलो करना होता है। जैसे बच्चे को सही पॉजिशन में लिटाना और फिर दूध पिलाना और उसके बाद उन्हें डकार दिलाना। दूध पीने के दौरान हवा के बुलबुले बेबी के पाचन तंत्र में जाते हैं।
दूध पीने के बाद बच्चों को अक्सर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं होती रहती हैं। माना जाता है कि स्तनपान करने वाले बच्चों को उतनी डकार दिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है जितनी बोतल से दूध पीने वाले शिशुओं को जरूरत होती है क्योंकि वे स्तनपान के दौरान कम हवा निगलते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से बच्चों पर निर्भर करता है। Burp a Baby After Feeding
बच्चे को डकार कैसे दिलाएं?
शिशु को डकार दिलाना काफी मुश्किल काम है। हालांकि इन आसान तरीकों से बच्चे को डकार दिलाया जा सकता है:

1. छाती या कंधे पर लेकर : बच्चे को डकार दिलाने के लिए सही तरह से थपकी देना जरूरी है। सीधे बैठकर बच्चे को छाती से लगाएं और उसकी ठोड़ी को कंधे पर टिकाएं। इसी के साथ कंधे पर एक अलग कपड़ा रखें। एक हाथ से बच्चे के कंधे और सिर को सपोर्ट दें और दूसरे हाथ से पीठ पर रगड़ें या थपथपाएं।। इससे बच्चे के पेट की गैस बाहर निकलेगी और उसे डकार आ जाएगी।


कितनी बार डकार दिलवाएं ?
बच्चे को डकार कितनी बार दिलवानी है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कितनी बार दूध पिलाते हैं। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चा अगर कुछ मिनटों के बाद भी डकार नहीं लेता है, तो आप डकार दिलाने की तकनीक को बदलें।
हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चे को हमेशा डकार दिलाना जरूरी नहीं होता है। अधिकांश महिलाओं को अपने बच्चे को डकार दिलाने के तरीके मालूम नहीं होते हैं जिससे कई बार वे अपने बच्चे की सेहत को समझ नहीं पाती हैं। source:web
#दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार दिलाएं #Burp a Baby After Feeding



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

