Sun. Jul 26th, 2026

CG NEWS : मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला संक्रमण, 50 से अधिक लोग बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

CG NEWS : मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला संक्रमण, 50 से अधिक लोग बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप
खबर शेयर करें..

CG NEWS : मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला संक्रमण, 50 से अधिक लोग बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  वनांचल ग्राम पंचायत गातापार जंगल के आश्रित ग्राम लिमउटोला, सांकरी और गाड़ाघाट में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक 50 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार और दवा वितरण कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, सब्जियों को गर्म पानी से धोने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।  CG NEWS 

गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कर रही है, साथ ही लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। टीम द्वारा एहतियात के तौर पर दवाइयों का वितरण किया जा रहा है और ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, सब्जियों को गर्म पानी से धोने, संतुलित भोजन करने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं ग्राम लिमउटोला के युवक समारु गोंड, पिता सुखरू गोंड, उम्र 37 वर्ष को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर कल रात सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। समारु गोंड की मौत से पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लिमउटोला निवासी गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु के बाद हुए नहावन कार्यक्रम व मृत्यु भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोज के अगले दिन यानी 31 अक्टूबर से कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडादाह और सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जबकि दो को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। CG NEWS 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नहावन कार्यक्रम में शमिल लोगों पर मिली शिकायत 

मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व ग्राम लिमउटोला निवासी गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु के बाद उनके नहावन कार्यक्रम में लिमउटोला व आस पास के ग्रामीण मृत्यु भोज में शामिल हुए थे। इसी भोज के बाद 31 अक्टूबर शुक्रवार से कई ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडादाह पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें भर्ती किया। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और पांडादाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी बेड भर जाने के बाद मरीजों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया। स्थिति लगातार बिगड़ती देख दो गंभीर मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। CG NEWS : मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला संक्रमण, 50 से अधिक लोग बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग और पीएचई विभाग की संयुक्त टीम किया मौके का निरक्षण 

बताया जा रहा है कि जिन ग्रामीणों ने गायत्री देवी के मृत्यु भोज में भोजन किया था, उन्हीं लोगों में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और पीएचई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि जिस स्थान पर मृत्यु भोज आयोजित किया गया था, वहां शौचालय और बोर का स्थान काफी करीब है, जिससे पानी के दूषित होने की संभावना जताई जा रही है। CG NEWS .

इसे भी पढे : धान खरीदी के पहले कटाई में जुटे थे अन्नदाता,  बारिश ने रोकी फसल की कटाई धान फ़सल हुआ बर्बाद हुआ अंकुरित

पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा

पीएचई विभाग के अधिकारियों ने मौके से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही डायरिया फैलने के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि “हमारी टीम लिमउटोला में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। जिनकी हालत ज्यादा खराब है, उन्हें सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा जा रहा है। मैंने स्वयं गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की है और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है और हालात नियंत्रण में हैं।”

CG NEWS: Infection spreads in the village after a funeral feast, more than 50 people fall ill, one death causes panic.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg