Mon. Jul 27th, 2026

भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतरी स्व.राजा देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा..कहा जनता को गुमराह कर गलत तरीके से वोट बटोरने लगे हुए हैँ..

भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतरी स्व.राजा देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा..कहा जनता को गुमराह कर गलत तरीके से वोट बटोरने लगे हुए हैँ...
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/ राजनांदगांव// लोकसभा राजनांदगाव से मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रियासत क़ी लड़ाई में फँसते नजर आ रहे है। विभा सिंह ने राजनांदगाव और खैरागढ़ में पत्रकार वार्ता कर कहा क़ी स्वर्गीय देवव्रत के विधवा का अपमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। वे जनता से तलाकशुदा पत्नी को लेकर देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे है और वर्तमान पत्नी को पहचानने से इनकार किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय देवव्रत की तलाकशुदा पत्नि को पत्नि बता कर राजा साहब की आत्मा को ठेस पंहुचा रहे है।

विभा सिंह ने कहा क़ी राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तलाकशुदा पद्‌मा को स्व.राजा देवव्रत सिंह की वर्तमान पत्नी बता कर जनता को गुमराह कर वोट बटोरना चाह रहे हैं।

जनता को कर रहे है गुमराह..

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अपने चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान आम जनता को गुमराह करते हुए, मेरे स्वर्गीय पति पूर्व विधायक राजा देवव्रत सिंह जी के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर वोट बटोरने में लगे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व मुझे एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है जिसमें राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिला में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्वंय भूपेश बघेल के ‌द्वारा प‌द्मा देवी को पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह जी की वर्तमान पत्नी बला कर आम जनता को गुमराह कर भूपेश बघेल के लिए वोट मांगा जा रहा है। जबकि प‌द्मा देवी ने वर्ष 2011 में 110000000/ (अक्षरी ग्यारह करोड़) की राशि लेकर राजा देवव्रत सिंह जी एव बच्चों व क्षेत्र की आम जनता को बेसहारा छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद प‌द्मा देवी ने उत्तराखंड राज्य के नैनीताल अल्मोड़ा निवासी नितिन पंथ के साथ शादी कर दिल्ली में ही उनके साथ रहती है। परंतु अब वह अपने निजी स्वार्थ के चलते फिर से खैरागढ़ जनता के बीच आकर अपने आप को स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह जी की पत्नी बताकर भूपेश बघेल के लिए वोट मांग रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कांग्रेस पार्टी ने किया देवव्रत बार-बार बेइज्जती..अब उनकी आत्मा को पंहुचा रहे ठेस 

भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतरी स्व.राजा देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा..कहा जनता को गुमराह कर गलत तरीके से वोट बटोरने लगे हुए हैँ...विभा सिंह ने कहा कि जब मेरे पति देवव्रत सिंह जी कांग्रेस पार्टी में थे तब कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनको बार-बार बेइज्जत कर खून के आंसू रुलाया गया। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, आज उनके नाम का इस्तेमाल कर पद्‌द्मा देवी एवं भूपेश बघेल उनकी आत्मा को एवं मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

आकस्मिक मृत्यु पर जताया संदेह.. भूपेंश के संरक्षण में महल में कराया बलवा

जब मेरे पति पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह जी की मृत्यु उदयपुर (छुईखदान) में हुई तब मैं दिल्ली में थी, जब मुझे उनके मृत्यु की सूचना मिली तो मैं आनन-फानन में उदयपुर पहुंची, जबकि मेरे पति का स्वास्थ्य मेरे दिल्ली जाने से पहले सेहत बेहतर थी। उन्हें किसी भी प्रकार की बिलकुल भी कोई परेशानी नहीं थी। जिसके चलते मुझे उनकी आकस्मिक मृत्यु पर संदेह हुवा तो मैंने उनके मृत्यु की जांच कराने की बात रखी, तो भूपेश बघेल के संरक्षण में प‌द्मा देवी और कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने मिल कर महल में बलवा करवा कर तोड़ फोड़ करवा दिया, मेरे ऊपर जान लेवा हमला करवाया, जो अत्यधिक निंदनीय है।

विभा देवव्रत सिंह छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी एवं भूपेश बघेल से पूछे सवाल

⭕ मेरा कांग्रेस पार्टी से कुछ सवाल हैं जिसे भूपेश बघेल बताएं… स्व. राजा साहब की सुरक्षा कर्मी जो थे उनको पदमा सिंह को क्यों दे दिया गया और मेरे निजी सुरक्षा कर्मियों को क्यों हटाया गया ?

⭕ राजा साहब की निजी चार पहिया वाहन में पुलिस ने जैमर क्यों लगाया था उदयपुर में जो बलवा हुवा वह पूर्व से सुनियोजित था जिसकी जानकारी पूर्व शासन को थी उसके बाद भी व्यापक भीड़ इक्कट्‌ठा कैसे हो गयी ?

⭕ उदयपुर में मुझ पर जानलेवा हमला हुवा मुझे जान से मारने की कोशिश क्यों किया गया।

 

⭕ मेरे द्वारा निरंतर पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं जिला एसपी राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के डीजीपी को पत्र लिखकर लगातार सुरक्षा मांगा गया किंतु हमला करने वालों को सुरक्षा दे दिया गया पर मुझे नहीं दिया गया।

 

⭕ राजा साहब की निजी वाहन में संदिग्ध रूप से ही मृत्यु हो गयी थी उसके बाद भी पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया गया ?

 

⭕ राजनांदगांव के एसपी को पत्र लिख कर राजा साहब की आकस्मिक मृत्यु की जांच करने निवेदन किया गया किंतु नहीं किया गया। मुझ ही हमला क्यों हुवा एवं फर्जी कथित ऑडियो क्यों वायरल किया गया ? स्व. राजा साहब का मोबाइल वर्तमान में कहाँ है।

 

⭕ राजा साहब के निधन के पश्चात लगातार उनका फर्जी दस्तखत बनाकर पदमा फर्जी काम कर रही है जिसकी मैंने पूर्व में शिकायत की किंतु उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया ।

 

⭕ कांग्रेसी नेताओं ने राजा साहब की संपत्ति राजा की होती है मुझे बोलकर, मुझे मेरे ही घर से बाहर जाने को क्यों बोला ? जिसका मेरे पास ऑडियो है।

 

⭕ तलाकशुदा औरत पदमा को स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की पत्नी खैरागढ़ की आमजनता क्यों बताया जा रहा है?




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg