Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

शर्मनाक कांड को अंजाम देने वाले 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

शर्मनाक कांड को अंजाम देने वाले 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
खबर शेयर करें..

शर्मनाक कांड को अंजाम देने वाले 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

यह था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहत है और गांजा बेचता है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

solar pinal
solar pinal

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। शर्मनाक कांड को अंजाम देने वाले 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर 37 वर्ष और आरक्षक अमित त्रिपाठी 35 वर्ष शामिल थे। दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Two constables arrested for committing the shameful act, know the whole matter.source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!