चोरी के जेवरात समेत 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अमलेश्वर // दुर्ग जिला पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में एक सूने मकान को निशाना बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और वाहनों समेत कुल 8 लाख 22 हजार 480 रुपये की संपत्ति बरामद की है।

ऐसा है पूरा मामला?
प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी थी कि 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था, तब अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे कीमती आभूषण और नगदी पार कर दी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों के जाल के जरिए आरोपियों तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की।
![]()
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:खिलेश दास मानिकपुरी (22 वर्ष): निवासी अमलेश्वर, जिला दुर्ग। भुनेश्वर उर्फ नानू यादव (21 वर्ष): निवासी रायपुरा, जिला रायपुर। तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू (24 वर्ष): निवासी डगनिया, जिला रायपुर। |
संगठित तरीके से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की। इन दोनों ने चोरी किए गए जेवरातों को खपाने के लिए तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को सौंपा था। शातिर चोरों ने चोरी के पैसों से एक नई स्कूटी भी खरीद ली थी।
पुलिस ने जप्त ये सामानपुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामग्री बरामद की है: सोना: लगभग 54 ग्राम (कीमत ₹6.48 लाख) चांदी: लगभग 513 ग्राम (कीमत ₹2.58 लाख) नगदी: 6,480 रुपये वाहन: चोरी के पैसों से खरीदी गई स्कूटी (CG 04 QV 3484) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। अन्य: आईफोन और ओप्पो समेत कई मोबाइल फोन। |
पुलिस की जनता से अपील
इस सफल कार्यवाही के बाद दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और इसकी सूचना अपने पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को जरूर दें।


