बैडमिंटन खेलने के दौरान कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, बैडमिंटन खेलते हुए शार्ट मारा, नीचे गिरे लेकिन फिर नही उठ सके
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी से चौकाने वाली और हैरत में डालने वाली खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी में एक कारोबारी के खेल- खेलते वक्त ही मौत हो गई। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों को क्या हुआ कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला और इससे पहले कोई कुछ कर पाता कारोबारी के प्राण खत्म हो चुके थे।
इस दुखद वाक्ये को एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो शार्ट मारते ही अचानक नीचे गिर जाते हैं और फिर नहीं उठते हैं।
बैडमिंटन खेलने के दौरान गिरे फिर उठ नहीं सके
मृतक की पहचान ईदगाह भाठा के रहने वाले अमृत बजाज के तौर पर हुई है। वो बैंडमिटन कोर्ट पर बैंडमिंटन खेल रहे होते हैं कि अचानक ही शार्ट मारते हुए नीचे गिरते हैं और वापिस नहीं उठ पाते हैं। बैडमिंटन खेलने के दौरान कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है । हालांकि बाद में उन्हें अचेत अवस्था में उनके साथी अस्पताल लेकर पहुंचते हैं लेकिन उनकी जान नहीं बचती है।
रोजाना दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते थे बैडमिंटन
जानकारी के मुताबिक अमृत बजाज हार्डवेयर कारोबारी थे और साथ में शुगर के भी मरीज थे और वो रोजाना दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते थे, इसी रुटिन के चलते वो सोमवार को बैडमिंटन खेल रहे थे कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।![]()
घर वालों को फोन कर दोस्तों ने दी सूचना
इस घटना से दोस्त भी हैरान रह गए कि आखिर अच्छे खासे बेंडमिंटन खेलते हुए उन्हे क्या हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी दोस्तों ने ही परिजनों को दी और खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
A businessman died of a heart attack while playing badminton. He hit a shot, fell down, and could not get up.


