Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

नगर पंचायत को 147 यूनिट पर 1.36 लाख का बिल थमाया तो विवाद शुरू

नगर पंचायत को 147 यूनिट पर 1.36 लाख का बिल थमाया तो विवाद शुरू
खबर शेयर करें..

नगर पंचायत को 147 यूनिट पर 1.36 लाख का बिल थमाया तो विवाद शुरू

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगांव // बिजली बिल को लेकर नगर पंचायत और बिजली कंपनी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नगर पंचायत का आरोप है कि बेहद कम खपत के बावजूद लाखों रुपए का बिल थमा दिया गया।

जुलाई 2025 में मात्र 147 यूनिट खपत पर करीब 1 लाख 36 हजार रुपए का बिल जारी किया गया। जबकि जून 2025 में 648 यूनिट खपत पर लगभग 22 हजार रुपए का बिल भेजा गया था। इतनी कम खपत पर असामान्य रूप से अधिक राशि का बिल आने से नगर पंचायत प्रशासन ने इसे गंभीर त्रुटि बताते हुए औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है।

solar pinal
solar pinal

सीएमओ का कहना है कि एक बंद मीटर का भी बिल जारी कर दिया गया। साथ ही आरोप है कि दूसरे मीटर की रीडिंग नगर पंचायत के मीटर में जोड़ दी गई, जिससे बिल असामान्य रूप से बढ़ गया। नपं ने बिलों की तकनीकी जांच, मीटर रीडिंग का सत्यापन और गलत बिलों के संशोधन की मांग की है। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

गलत बिल के संबंध में पत्र लिखा जा रहा है

नगर पंचायत के सीएमओ विन्रम जेमा ने बताया कि (CSPDL) सीएसपीडीसीएल के बीरबल उड़के को लगातार गलत बिल के संबंध में पत्र लिखा जा रहा है। उनकी ओर से केवल लोड क्षमता कम करने के विषय में उत्तर मिला है। बाकी किसी भी पत्र का जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।नगर पंचायत को 147 यूनिट पर 1.36 लाख का बिल थमाया तो विवाद शुरू

डोंगरगांव के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बीरबल उइके ने कहा कि इस विषय में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उनके पत्र आए हैं, मटिया पंप की शिकायत पर बिल कम भी किया गया है। मीटर बदलते समय रीडिंग में त्रुटि आ गई थी। भास्कर से साभार 

A dispute erupted when a bill of Rs 1.36 lakh was handed over to the Nagar Panchayat for 147 units.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!