Sat. Jun 27th, 2026

रामायण सुनने निकली महिला..सिर पर वारकर हुई हत्या..आरोपियों का नहीं मिला सुराग

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7  राजनांदगांव// गैंदाटोला थाना क्षेत्र के मुंजालपाथरी गांव में एक तलाक शुदा महिला की लकड़ी से सिर पर हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। आरोपियों का अब तक सुराग नहीं मिला है।

पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंजालपाथरी निवासी 25 वर्षीय महेश्वरी यादव पिता जागेश्वर शनिवार रात को अपने पिता को खाना देने के बाद गांव में चल रहे रामायण प्रतियोगिता देखने गई थी। सुबह उसके पिता जागेश्वर उठा तो बेटी घर में नहीं थी। Crime news,

जागेश्वर बेटी की तलाश करते घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने कोठार गई। यहां पर उसकी बेटी की खून से लथपथ हालत में लाश पड़ी हुई थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अज्ञात आरोपी द्वारा महेश्वरी यादव के सिर में लकड़ी से हमला कर हत्या की गई है। घटना के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

      इसे भी पढ़ें: ऑफिस से गायब थे PWD के 15 अधिकारी और कर्मचारी..कलेक्टर ने नोटिस भेज मांगा जवाब

संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस: पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मांमले का खुलासा होने की संभावना है। Crime news

फेसबुक पर अपडेट पाने लाइक करे.. https://www.facebook.com/www.khabar24x7.in/

पिता के घर पर रहती थी महेश्वरी

मृतिका महेश्वरी का कुछ अनबन के चलते पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद महेश्वरी मुंजालपाथरी गांव में अपने पिता के साथ रह रही थी। महेश्वरी की मां और भाई खाने,कमाने दूसरे प्रदेश गए हुए थे। घटना की रात को महेश्वरी अपने पिता को खाना खिलाने के बाद रामायण प्रतियोगिता देखने गई थी। इस दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। Crime news


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg