Sun. Aug 2nd, 2026

सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया

सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया
खबर शेयर करें..

सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ विधानसभा के खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें : घर का ताला तोड़कर ₹45 हजार की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और ई-रिक्शा बरामद

तीन मांगों को लेकर किया आंदोलन

कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया। पहली, खपरी सिरदार से ढारा चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित करीब 12 किलोमीटर सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए। दूसरी, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर बढ़े हुए बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत दी जाए, और स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए । तीसरी, किसानों को उचित मूल्य पर समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खपरी सिदार से ट्रैक्टरों का काफिला फिर ढारा चौक में चक्कजाम 

आंदोलन की शुरुआत ग्राम खपरी सिरदार से हुई, जहां से करीब 40 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने रैली निकाली। यह रैली भंडारपुर होते हुए ढारा चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने डोंगरगढ़-खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों और यात्री बसों की लंबी कतारें लग गईं तथा राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : पत्थरों पर उकेरी पहचान: SCERT की कक्षा 8वीं की पुस्तक में शामिल हुई खैरागढ़ के कलाकार दंपति की शैल-कलाकृतियां

नेताओं ने लगाया ये आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है। स्थिति को देखते हुए खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया

त्वरित मरम्मत का आश्वासन तब जा कर खुला सड़क

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनका ज्ञापन लिया और लिखित आश्वासन दिया कि डोंगरगढ़-खैरागढ़ सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत परसों से कराई जाएगी। इसके बाद कांग्रेस ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। इस प्रकार का सड़क जाम स्थानीय स्तर पर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रमुख माध्यम बनता रहा है।सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया

ये भी पढ़ें : खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg