Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर:अब चयन के आधार पर होगा वेतन भुगतान..आदेश जारी

big news
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है। पेंशन एवं भविष्य निधि विभाग की तरफ से सभी ट्रेजरी को निर्देश दिया गया है कि पेंशन विकल्प के आधार पर वेतन देयक तैयार किया जाये। OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद 288271 कर्मचारियों ने OPS का चुनाव किया है वही महज 2272 शासकीय कर्मचारियों ने एनपीएस का चयन किया है वही 8575 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं चुना है।

राज्य सरकार ने कर्मचारियों से विकल्प मांगा था कि वो पुरानी पेंशन योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं या फिर NPS के साथ ही बने रहना चाहते हैं। राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य के कर्मचारियों ने NPS और OPS का विकल्प पत्र भरकर जमा किया है। शासन ने अब तय किया है कि मार्च 2023 से वेतन भुगतान करते शासकीय कर्मचारी द्वारा चुने गए विकल्प के अनुसार उनके खाते में वेतन डाला जाएगा और कटौती की गई राशि उनके चयनित OPS/NPS अकाउंट में डाला जाएगा।. इधर 8575 कर्मचारियों ने किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया है उनके वेतन में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी और उनके संबंध में अंतिम निर्णय होने के पश्चात आवश्यक कटौती एरियर के रूप में की जाएगी।

solar pinal
solar pinal
    यह भी पढ़ेपुलिस पर हमला..1 महिला समेत 3 युवक गिरफ्तार

पढ़े आदेश..

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर:अब चयन के आधार पर होगा वेतन भुगतान..आदेश जारी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!