Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

रानी विभा देवव्रत सिंह के बयान को भाजपा ने लपका

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवव्रत सिंह का एक बयान शनिवार को एक सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस बयान में श्रीमती विभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है।

बयान में श्रीमती सिंह ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने उनके पति को खून के आंसू रूलाया था। इस बयान को भाजपा ने तत्काल लपक लिया और विधायक रेणुका सिंह, भावना बोहरा और गोमती साय ने शनिवार एक

solar pinal
solar pinal

संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आज अन्याय, आर्तक और अत्याचार का पर्याय बन चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महलों को भी नहीं छोड़ा, कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान का केवल दिखावा करती है, जबकि हकीकत यह है कि महिलाओं को कभी कांग्रेस में सम्मान ही नहीं मिला, उन्हें हमेशा अंग्रिम पंक्ति से वंचित रखा गया, ताकि सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका नाममात्र ही रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

भाजपा विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मांग करते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो सोशल मीडिया में जारी रानी विभा देवव्रत सिंह के बयान पर स्वतः संज्ञान लें और भूपेश बघेल पर कार्रवाई करें, क्योंकि एक नारी ने दुखी होकर ही अपनी पीड़ा सोशल मीडिया में व्यक्त की है।



/p>


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!