Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

Deepawali 2024: दीपावली आज..दोपहर बाद से होगी अमावस्या की शुरूआत, दो दिन मनेगा दीपोत्सव पर्व

दीपावली आजः दोपहर बाद से होगी अमावस्या की शुरूआत, दो दिन मनेगा दीपोत्सव पर्व Deepawali
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 // दिवाली पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है। कल 31 अक्टूबर को बड़ी संख्या में लोग मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल कामना करेंगे। हालांकि पर्व को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। लिहाजा कई एक नंवबर को पर्व मनाने की तैयारी में है।

दिवाली पर्व को मनाने के लिए लोगों ने व्यापक तैयारियां की है। लोगों के बीच इस बात को लेकर भी भ्रम की स्थिति है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएं या 1 नवंबर को। पंचाग एवं पंडितों के अनुसार कार्तिक मास के अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। दिवाली पूजा शाम के समय प्रदोष काल में होती है।

solar pinal
solar pinal

इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को 3.52 बजे होगी। इस तिथि का समापन एक नवंबर को 6.16 बजे होगा। भगवताचार्य सुनील शर्मा ने बताया की दीपावली निमित्त लक्ष्मी जी का पूजन 31 अक्टूबर को और गोवर्धन पूजा 02 नवम्बर को तथा भाई दूज 03 नवम्बर को मना जायेगा। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पर्व को लेकर उत्साह..

इधर दिवाली पर्व के लिए पूर्व से ही लोग पर्व संबंधी सामग्रियों की खरीदी कर ली है। दीवाली लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। बाजार में मिट्टी के दीये से लेकर साज-सजावट की सामग्री, कपड़े, ज्वेलरी सहित अन्य सामानों की मांग बनी हुई थी। शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में घर-घर में व्यापक साज-सजावट आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

घरों की साफ-सफाई से लेकर पकवान बनाने तक के कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं। पर्व की खरीदी के लिए लोगों की बनी उपस्थिति से बाजार में चहल-पहल का दौर बना हुआ है। वहीं बाजार में रौनक है।

शहर सहित ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा की जाएगी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इस पर्व का उत्साह देखते ही बनता है। ग्रामीण एकत्र होकर एक साथ पर्व का आनंद उठाते हैं। गांव गांव में इस पर्व पर खुशियां बिखरी होती है। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा को लेकर अंचल के ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल निर्मित है।दीपावली आजः दोपहर बाद से होगी अमावस्या की शुरूआत, दो दिन मनेगा दीपोत्सव पर्व Deepawali

गांव में होगी गोवर्धन पूजा की धूम

धनतेरस पर्व के बाद इसे दिवाली पंच पर्व प्रारंभ हो चुका है। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। कल 31 अक्टूबर को लोग हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल कामना करेंगे। इसके साथ ही बच्चे व युवा फटाके फोडकर पर्व का आनंद उठाएंगे। जिससे फटाकों की रंग-बिरंगी छंटा बिखरेगी। लोग नए कपड़े पहनकर पर्व का आनंद उठाएंगे। वहीं लोगों का मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई देंगे।

छह दिन का होगा दीपोत्सव पर्व

29 अक्टूबर  धनतेरस
30 अक्टूबर रूप चतुर्दशी, यम के निमित्त दीपदान
31 अक्टूबर दीपावली, रूप चतुर्दशी के निमित्त स्नान
1  नवंबर को भी दीप जला कर जगमग की जाएगी.. 
02  नवंबर अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
03 नवंबर भाईदूज का पर्व

खबर 24×7 ने कुछ लोगों से चर्चा की तो कहा की हिन्द संप्रदाय के पर्वों पर असमंजस की स्थिति पर देश के प्रमुख शंकराचार्य आगे आना चाहिए। विद्वतजनों से चर्चा कर शास्त्रानुसार पर्व के लिए एक निर्णय की आवश्यकता है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। Deepawali

इसे भी पढ़ें : दीपावली मे करें इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन..ज्योतिष अनुसार यह तिथि है श्रेष्ठ..

Deepawali 2024: Diwali today.. Amavasya will start after noon, Deepotsav festival will be celebrated for two days




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।