Sun. Jul 26th, 2026

राज्य में जिला केसीजी ने मोतियाबिंद ऑपरेशन का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ राज्य में जिला केसीजी ने मोतियाबिंद ऑपरेशन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनायाDistrict KCG creates historical record of cataract operation in Chhattisgarh state
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ राज्य में जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडई ने मोतियाबिंद ऑपरेशन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला अंधत्व नियन्त्रण समिति चन्द्रकांत वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान मोतियाबिंद मुक्त राज्य के तहत प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गणेश दास वैष्णव व डीपीएम श्रीमती सोनल ध्रुवके निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी डॉ पंकज वैष्णव, जिला सह नोडल अधिकारी श्रीमती दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव एवं जिले के समस्त नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी टीम तथा सभी बीएमओ चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, सुपरवाईजर, सीएचओ, आरएचओ, एएनएम, मितानीन अन्य कार्यालयिन स्टाफ के अथक प्रयास से मोतियाबिंद मुक्त जिला की ओर कदम बढ़ाते हुए, जिला ने आबंटित लक्ष्य की विरुद्ध 229% मोतियाबिंद ऑपरेशन कर ऐतिहासिक रिकार्ड दर्ज किया गया। जिसमें खैरागढ़ ब्लॉक प्रथम, छुई खदान ब्लॉक दूवतीय स्थान पर रहे।छत्तीसगढ़ राज्य में जिला केसीजी ने मोतियाबिंद ऑपरेशन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनायाDistrict KCG creates historical record of cataract operation in Chhattisgarh state

जिले से अनुबंधित राजदीप मेमोरियल हॉस्पिटल खैरागढ़, क्रिस्टियन हॉस्पिटल , उदयाचल नेत्र चिकित्सालय का समोचित् सहयोग व जन प्रतिनिधि ,मीडिया का अप्रत्यक्ष योगदान से यह सफ़लता हासिल करने में अहम भूमिका रहा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg