Sat. Jun 27th, 2026

गर्मी की शुरुआत के साथ नगर में शीतल पेय के नाम पर सेहत से खिलवाड़, गर्मी की शुरुआत के साथ क्षेत्र में बढ़ जाता है बिक्री

गर्मी की शुरुआत के साथ नगर में शीतल पेय के नाम पर सेहत से खिलवाड़, गर्मी की शुरुआत के साथ क्षेत्र में बढ़ जाता है बिक्री
खबर शेयर करें..

गर्मी की शुरुआत के साथ नगर में शीतल पेय के नाम पर सेहत से खिलवाड़, गर्मी की शुरुआत के साथ क्षेत्र में बढ़ जाता है बिक्री

⭕  बच्चो, बुजुर्गों,और कमजोर प्रतिरक्षा लोगो के लिए खतरनाक।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // गर्मी की शुरुआत के साथ ही शीतल पेय के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ होना शुरू हो गया है, फूड सेफ्टी विभाग और खाद्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण इन दोनों अवधि समाप्त हुई कोल्ड ड्रिंक बाजार में धड्डले से बिक रही है।

एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार होने का खतरा 

एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नगर के अधिकांश रिटेल काउंटर में देखी जा सकती है। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार देखा जाए तो एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पाईजनिंग, पेट संबंधी रोग, उल्टी दस्त, जैसी गंभीर बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है जो बच्चों बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक सिद्ध होती है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

बच्चों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां एक्सपायरी बिस्किट, कुरकुरे,नमकीन ,चाकलेट, मैदा आटा और अन्य पैकेट बंद खाद्य पदार्थ बेखौफ होकर बेचे जा रहे हैं, साथ ही बाजार क्षेत्र में ठंडी पेय प्रदार्थ मैन्युफैक्चर से लेकर एक्सपायरी भी खत्म हो गए हैं, इसका सीधा असर आम लोगों और खासकर बच्चों की सेहत पर पढ़ रहा है। जबकि जिम्मेदार विभाग पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। बाजार क्षेत्र से लेकर अंदरूनी इलाके में खुले में बिकता दिखाई दे रहे हैं। खाद्य और पेय प्रदार्थ भी लोगों को बीमार कर रहा है ।

सड़कों के किनारे ठेले खोमचे में नालियों के आसपास बिक रहे समोसा ,जलेबी ,खुले में धूल के बीच लोगों को परोशा जा रहा हैं। उसी आसपास नालियों से मक्खियों और उड़ती धूल से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

कभी कभार औपचारिकता से खाना पूर्ति 

ठेले खोमचे पर बिक रहे मोमोज, चाइनीज पकोड़ा, चाऊमीन, सहित अन्य फास्ट फूड नालियों की मक्खियों और धूल से दूषित हो रहे हैं, लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर प्रशासन द्वारा जांच नहीं की जाती कभी कभार औपचारिक निरीक्षण की सूचना जरूर मिलती है लेकिन उसका कोई असर बाजार क्षेत्र में दिखाई नहीं देता स्थानीय लोगों को प्रशासन से मांग की है कि बजार क्षेत्र में नियमित सघन जांच कर दोषी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाए, ताकि आम जनता की सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लगा सके।

 

अन्य राज्य से आ रहे ठंड पेय पदार्थ

बताया जाता है कि ठंड युक्त प्रदार्थ अन्य राज्य से लाकर इन दिनों कोल्ड ड्रिंक का व्यापार खूब फल फूल रहा है ऐसी व्यापारी खाद्य पदार्थ में लगने वाले टैक्स की चोरी कर उसे चोरी छिपे यहां बेच रहे हैं ऐसा करने से छत्तीसगढ़ आयकर का खुलकर नुकसान कर रहे हैं इसके अलावा दूसरे प्रांत से आने वाले अधिकांश शीतल पेय की समय अवधि समाप्त हो चुकी रहती है ऐसे शीतल पेय का इस्तेमाल करने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है लेकिन इसके बाद भी नगरीय प्रशासन फूड सेफ्टी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

 

खुले में भी कर रहा खाद्य पदार्थ लोगों के सेहत से हो रहा खिलवाड़

नगर में खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों की बाढ़ आ गई है यह लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे में लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा अधिक रहता है बावजूद नगर के कई स्थानों पर खुले में खाद्य सामग्री को बेचा जा रहा है जिन्हें ढक्कर ना रखने के कारण मक्खियों व धूल से खाद्य सामग्री दूषित हो रही है इसके सेवन करने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।गर्मी की शुरुआत के साथ नगर में शीतल पेय के नाम पर सेहत से खिलवाड़, गर्मी की शुरुआत के साथ क्षेत्र में बढ़ जाता है बिक्री

उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इन ठेला चालकों पर कोई चलानी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं खाद्य विभाग भी मात्र नमूने लेकर इतिश्री कर लेता है लेकिन नमूना पास हुआ या फेल यह कभी नहीं बताया जाता है जबकि अधिकांश दुकानदार समोसा व आलू में उपयोग होने वाले आलू को एक दिन पहले ही पका लेते हैं दूसरे दिन इस खाद्य पदार्थों में मिलाकर ग्राहकों को बेच दिया जाता है रात में इन आलू में सड़न पैदा हो जाती है जिससे लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है बावजूद इसके इन दुकानदारों और चाट ठेले वालों पर संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे लोगों को संक्रमित बीमारी होने का डर बना रहता है।

समय-समय पर की जाती है कार्यवाई 

विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, एक्सपायरी और खुले में समान बेचना लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड है, इस ओर जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी,किसी को बक्शा नही जाएगा।

दीपक घृतलहरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी खैरागढ़


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg