धोबी समाज के सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // शनिवार 14 मार्च को नगर के नजदीकी ग्राम लिमो में धोबी समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण हुआ। ज्ञात हो कि समाज की मांग पर क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा ने अपनी विधायक निधि से पांच लाख रु की राशि की प्रदान किये थे।
उक्त भवन के लिए समाज के ही सहोदरा निर्मलकर ने अपनी भूमि दान दी जिसमे भवन बनकर तैयार होने पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वर्मा ने कहा की पूर्व में समाज के पदाधिकारियों ने समाजिक भवन के लिए मांग किया था, जिसमे 05 लाख की स्वीकृति प्रदान किया था, जिसका आज लोकार्पण हो रहा है, सामाजिक भवन बन जाने से अब समाज के गतिविधियों में बाधा नहीं आएगी।
कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो, ब्लाक अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चन्देल,पूर्व जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, पूर्व मंडी अध्यक्ष संजू चन्देल, जनपद सदस्य रमेश साहू, रिखीराम पटेल, खैरागढ़ ब्लाक अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ,हेमलता ठाकुर, शैलेंद्र जायसवाल, दीपक देवांगन, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, मंडल अध्यक्ष ताराचंद बंजारे, डीलेश साहू, बेदराम वर्मा, समाज के अध्यक्ष राधेश्याम निर्मलकर, सुखराजी निर्मलकर, सोनसिंग निर्मलकर, रामाधीन रजक, राजकुमार निर्मलकर आदि लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोग उपस्थित रहे।![]()

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

