Breaking
Tue. Apr 22nd, 2025
google-news-logo khabar 24x7

बैंक खाते में अवैध लेनदेन.. 10 खाता धारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बैंक खाते में अवैध लेनदेन.. 10 खाता धारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
खबर शेयर करें..

बैंक खाते में अवैध लेनदेन.. 10 खाता धारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पुलिस ने सायबर फ्राड में उपयोग किये गए बैंक खाते धारक 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित पोर्टल से मिली जानकारी पर पुलिस ने यह कार्यवाई की है। जिसमे 19 खातों में 2 करोड़ 88 लाख से ऊपर की रकम खाते से हेरफर हुआ है। 

study point kgh

जानकारी के मुताबिक आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो एवम उनको सहयोग करने वालो पर पुलिस सतत नजर रख रही है इसी क्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल एकांउट खाता धारको के अवलोकन और जांच पर पाया गया कि थाना क्षेत्र के कुल 19 बैंक खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यो में हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 28833185/- रूपये को 19 खातों में प्राप्त किया गया है। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
बैंक खाते में अवैध लेनदेन.. 10 खाता धारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..म्युल खाता धारको की पहचान कर किया गया कार्यवाही आरोपी अपने बैंक खातो मे सायबर ठगी एवं अन्य अपराधिक स्त्रोतो से आये रकम का करते थे हेरफेर म्युल अकाउंट की तस्दीक कर अब तक 10 खाता धारको के खिलाफ की गई कार्यवाही अब तक 2 करोड़ 88 लाख 33 हजार 1 सौ 85 रूपये का हुआ है ट्रांजेक्शन 10 खाता धारकों को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा रिमाण्ड पर थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता
गिरफ्तार आरोपी म्यूल खाता धारक..

10 आरोपीयों के 19 खातों से हुआ है हेरफेर

उपरोक्त कुल 19 बैक खातो में अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए बैंक खातो का इस्तेमाल कर रकम प्राप्त करना साथ ही इन खातो के संबंध में दिगर राज्यों में आन लाईन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है। संदिग्ध उक्त कुल 19 बैंक खातो का उपयोग आनलाईन ठगी के रकम प्राप्त करने में प्रयोग होने व अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए उपयोग में लिया जाना तथा उपरोक्त खाता धारको द्वारा यह जानते हुए कि यह फ्राड से प्राप्त किया गया रकम है तथा कई खाते जिसमे साईबर फ्राड के पैसे एक से अधिक बार जमा हुए है।

उपरोक्त खाता धारको द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर साईबर फ्राड कर अवैध धन खातों में अर्जित करना पाये जाने से उपरोक्त कुल 19 म्यूल खाता धारको के विरूद्ध बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(क) बीएनएस 2023, 66-डी आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पूछताछ में कमीशन मिलना किया स्वीकार 

विवेचना दौरान उक्त बैंक के खाता धारको से पुछताछ किया गया जिस पर खाता धारक आरोपीगण द्वारा देश के अलग अलग हिस्सो से साइबर ठगी की राशि को अपने एकाउंट मे लेना तथा अपने बैंक खाता को किराये पर देने एवं कमिशन का रकम प्राप्त करना स्वीकार किये है।

2 करोड़ 88 लाख से ज्यादा की हेराफेरी 

प्रकरण में अब तक 2 करोड़ 88 लाख 33 हजार 01 सौ 85 रूपये का ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी प्राप्त की गई है। प्रकरण मे अन्य खाता धारको की पतासाजी की जा रही है।10 खाता धारकों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत सभी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।बैंक खाते में अवैध लेनदेन.. 10 खाता धारकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार खाता धारकों के नाम

01आकाश कुमार नेताम पिता सुंदर नेताम उम्र 23 साल ग्राम कोहलाटोला थाना छुईखदान। 

02.प्रेमसिंग वर्मा पिता भोलाराम वर्मा उम्र 33 साल ग्राम चिंगली थाना छुईखदान जिला केसीजी 

03.अमन चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 20 साल ग्राम पुराना बस स्टैण्ड खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी

04.प्रदीप जंघेल पिता कमलेश जंघेल उम्र 20 ग्राम अमलीडीहकला छुईखदान जिला केसीजी छ0ग0 

05. छोटू सारथी पिता अशोक सारथी उम्र.35 साल साकिन.वार्ड नं. 16 दाउचौरा खैरागढ़ जिला केसीजी छ0ग0 

06.राहुल पिता भागीरथी सारथी उम्र 19 ग्राम वार्ड नं. 16 खैरागढ़ थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0 

07.बीरू लहरे पिता.स्व0 नैनदास लहरे उम्र 28 साल साकिन गंजीपारा सत्य धरम कांटा वार्ड नं. 03 खैरागढ़ 

08.आकाश मेश्राम पिता मनोज मेश्राम उम्र 27 साल सािकन दाउचौरा खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0

09. चन्द्रेश कुमार चंदेल पिता गोपाल राम चंदेल उम्र 31 साल साकिन कोहलाटोला थाना छुईखदान (किराये में खाता लेने वाला)

10. जितेन्द्र जंघेल पिता बिदेश कुमार जंघेल उम्र 22 साल साकिन पदमावतीपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी छ0ग0 (किराये में खाता लेने वाला)

Illegal transaction in bank account.. Police arrested 10 account holders..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
WhatsApp पर किये ये गलतियां तो अकाउंट हो सकता है हैक women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?