Sat. Jul 25th, 2026

KHAIRAGARH NEWS : 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण

KHAIRAGARH NEWS : 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण
खबर शेयर करें..

KHAIRAGARH NEWS : 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। इसी क्रम में 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने आज पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

 

आईजी अभिषेक शांडिल्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान इस आत्मसमर्पण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमला सोड़ी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) की सक्रिय कैडर रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

कमला सोड़ी वर्ष 2011 से संगठन में सक्रिय थी और इस दौरान उसने दंडकारण्य क्षेत्र सहित तीनों राज्यों की सीमाओं में संगठनात्मक एवं हिंसक गतिविधियों में भाग लिया। वह संगठन की मिलिट्री हार्डकोर सदस्य के रूप में भर्ती, प्रचार, और पुलिस बलों पर हमले की योजना बनाने में शामिल रही। KHAIRAGARH NEWS : 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण

 

मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली, तहसील कोंटा, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) की रहने वाली कमला सोड़ी पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों, सिविक एक्शन कार्यक्रमों, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और पुनर्वास नीति के प्रति ग्रामीणों में बढ़ते विश्वास ने इस आत्मसमर्पण में अहम भूमिका निभाई।

KHAIRAGARH NEWS : 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण
कमला सोड़ी को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान करते हुए आईजी अभिषेक शांडिल्य

 

आत्मसमर्पण के पश्चात शासन की नीति के तहत कमला सोड़ी को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई है। इसके अलावा पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत अन्य लाभ और सुविधाएं प्रदान किए जाने हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि “यह आत्मसमर्पण शासन की नीतियों, सुरक्षा बलों के प्रयासों और समाज में बढ़ती शांति व विश्वास का परिणाम है। नक्सलियों को भी हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए।”

मुख्य बिंदु :

17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण

2011 से सक्रिय, एमएमसी जोन की हार्डकोर सदस्य

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा घोषित इनाम

शासन की पुनर्वास नीति-2025 का सकारात्मक असर

50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

KHAIRAGARH NEWS: Kamala, a female Naxalite with a reward of Rs 17 lakh, surrenders




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg