Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

दाऊचौरा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा

दाऊचौरा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा
खबर शेयर करें..

दाऊचौरा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा

 

solar pinal
solar pinal

00 बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बौद्ध अनुयायी, सामूहिक रूप से किया गया त्रिशरण पंचशील पाठ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगर के दाऊचौरा स्थित बुद्ध विहार में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी एकत्रित हुए और भगवान बुद्ध के वचनों का स्मरण करते हुए शांतिपूर्ण जीवन का संकल्प लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से त्रिशरण और पंचशील के पाठ से हुई। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्य यादवराव पाटिल ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि सभी समाजजन तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता, समता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें।

समाज के पूर्व अध्यक्ष भोजराज ऊके ने भी अपने उद्बोधन में पूर्णिमा पर्व के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। दाऊचौरा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा Kartik poornima

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उत्तम बागड़े, सचिव विमल बोरकर, वरिष्ठ सदस्य दीवालचंद भालेकर, सुरेश चौरे, पवन सहरे, हर्षवर्धन रामटेके, प्रियांशु नागदेवे, महिला अध्यक्ष कविता नागदेवे, महिला सचिव छाया चौरे, किरण रामटेके, अनामिका मेश्राम, उर्वशी मेश्राम, मुस्कान चौरे, प्रिया नागदेवे, यामनी नागदेवे, परिधि चौरे, निधि चौरे, आयुष चौरे सहित बड़ी संख्या में उपासक एवं उपासिकाएँ उपस्थित रहीं। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!