नवगठित नगर पंचायत घुमका का नाम सूची में नहीं..चुनाव टला
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 घुमका // नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है किन्तु नवगठित घुमका नगर पंचायत का नाम सूची में नहीं होने से दावेदारों का उत्साह फीका पड़ रहा है।

20 जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा भी हो गई है। लेकिन नगर पंचायत चुनाव की सूची से नवगठित नगर पंचायत घुमका का नाम गायब होने से यहां चुनाव टल गया है।
भाजपा सरकार जिम्मेदार..
कांग्रेस पदाधिकारी व पंच डॉली पीयूष दुबे ने घुमका नगर पंचायत चुनाव को टाले जाने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव का बिगुल बज चुका है, परन्तु नवगठित नगर पंचायत घुमका का नाम सूची से गायब है।
सरकार के इशारे पर ही प्रशासन की लचरता के चलते घुमका के चुनाव में विलंब किया जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 6 अक्टूबर 2023 को घुमका को नगर पंचायत का दर्जा दिया।
अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया। भाजपा ने सत्ता की कमान सम्हाली और सरकार ने घुमका नगर पंचायत को चुनाव पूर्व पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाने में नाकामयाब रही।
