Breaking
Fri. Apr 18th, 2025

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नम्रता हुए शीतल दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन.. अंतिम दिन भरा नामांकन

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नम्रता हुए शीतल दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन.. अंतिम दिन भरा नामांकन
खबर शेयर करें..

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नम्रता हुए शीतल दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन.. अंतिम दिन भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // नगर पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है आज नामांकन के आखरी दिन दोनों ही बड़ी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन जमा किए। भाजपा से शीतल नवनीत जैन ने लाव लष्कर के साथ तहसील कार्यालय पहुंच नामांकन फार्म जमा किया। उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल सहित स्थानीय भाजपाई नेता और कार्यकर्ता रहे।

study point kgh

वही कांग्रेस के नम्रता गिरिराज किशोर ने छुईखदान के प्राचीन काली मंदिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओ के हुजूम के साथ तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिन भर पार्षद प्रत्याशीयों ने भी नामांकन जमा किया। बता दे की छुईखदान में कांग्रेस ने भाजपा में टिकट वितरण से नाराजगी दिखा बीजेपी का दामन एक दिन पूर्व ही छोड़कर आये गिरिराज किशोर की पत्नी नम्रता गिरिराज किशोर को मैदान में उतरा है। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

गिरीराज किशोर दास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहते जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी दूसरे स्थान पर थे। लेकिन अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा होते ही गिरीराज किशोर दास ने भाजपा को बड़ा झटका देते पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इसी तरह ही में पार्षद की टिकट में भी भाजपा में असंतुष्ट दिखाई और दो पार्षद शैव्या वैष्णव और इमरान खान को टिकट नहीं दी जिसे कांग्रेस ने तुरंत की लपक ली और नामांकन भरवाया है।

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नम्रता हुए शीतल दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन.. अंतिम दिन भरा नामांकन
कांग्रेस की नामांकन रैली ..

भाजपा मे दिग्गज राजे हुए आमने सामने 

भाजपा में छुईखदान के आधार स्तंभ कहे जाने वाले दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे गिरीराज किशोर दास व युवा नेता नवनीत जैन पिछले कई सालों से छुईखदान शहर में भाजपा की कमान संभाल रहे थे। पिछले कई चुनाव में दोनों की जुगलबंदी से भाजपा जीत पर जीत भी दर्ज करते रही। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनाें की दावेदारी ने दोनों के बीच बड़ी दरार पैदा कर दी। नगर की राजनीति में टकराव सामने आ रहा है।

दोनो ही पार्टी ने किया जीत का दावा 

भाजपा व कांग्रेस की नामांकन रैली शहर के प्राचीन काली मंदिर प्रांगण से दलबल के साथ निकली। शहर भ्रमण के बाद तहसीलदार कार्यालय पहुँची रैली के बाद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा करते अपनी- अपनी जीत के दावे किए।

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की घोषणा नामांकन के बाद 

नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस भी नम्रता देवी को अध्यक्ष उमीदवार बनाए जाने के बाद उत्साह से लबरेज रही। नामांकन रैली में विधायक यशोदा वर्मा, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार पटेल सहित पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। हालंकि कांग्रेस ने नामांकन के बाद देर रात तक अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की है। लेकिन अध्यक्ष प्रत्याशी नम्रता देवी के साथ सभी वार्डो से संभावित प्रत्याशियों ने बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर अपने नामांकन जमा कराए ।

गरमाने लगी नगर की राजनीतिक फिजा

सोमवार को कई पार्षदों और दलबल एवं समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया। कांग्रेस ने भी मौके को भांपते प्रवेश देने में देरी नहीं की। अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में नम्रता देवी को नाम घोषित कर दिया। एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश करने वाले पूर्व नपं अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास की पत्नी नम्रता देवी को कांग्रेस ने देर रात कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी  घोषित कर दिया।

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नम्रता हुए शीतल दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन.. अंतिम दिन भरा नामांकन
नामांकन के दौरान भाजपा रैली

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने युवा नेता नवनीत जैन की पत्नी शीतल जैन को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया। गिरीराज किशोर दास अपनी पत्नी नम्रता देवी के लिए अध्यक्ष की टिकट मांग रहे थे। जबकि नवनीत जैन ने अपनी पत्नी शीतल की ओर से दावा ठोंका था। गिरीराज किशोर दास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहते जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी दूसरे स्थान पर थे। लेकिन अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा होते ही गिरीराज किशोर दास ने भाजपा को बड़ा झटका देते पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Namrata and Sheetal both demonstrated their power for Chhuikhadan Nagar Panchayat president.. Nominations filed on the last day




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
WhatsApp पर किये ये गलतियां तो अकाउंट हो सकता है हैक women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?