Sun. Jul 19th, 2026

नपा सभापति ने विधायक पर लगाया मनमानी का आरोप..विधायक को पार्टी के लिए समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के खाद्य विभाग के सभापति व वार्ड नम्बर 4 राजफैमिली से विपरीत परिस्थितियों में जीतकर आये कांग्रेस पार्षद सुमीत टांडिया ने बयान जारी कर अपनी ही पार्टी की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा पर मनमानी करने व योग्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है।.( khairagarh )

जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्षद सुमीत टांडिया ने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि लगता है अब कांग्रेस पार्टी मात्र कुछ लोगों की ही है और बाकी सब लोग खैरागढ़ में पार्टी का झंडा उठाने के लिये है। सुमीत ने आरोप लगाया कि जिनको पार्टी में पद मिल रहा है उनको 3-3 पद अकेले को मिल रहा बाकी कांग्रेसी झंडा उठा रहे।

उन्होंने कहा आने वाले साल में विधानसभा चुनाव हैं उस समय उन्हीं लोग कांग्रेस के लिए काम करेंगे और चुनाव जितायेंगे बाकी कांग्रेसी से कोई उम्मीद ना करें। कांग्रेस पार्षद सुमीत ने आरोप लगाया कि खैरागढ़ विधानसभा की हमारी विधायक यशोदा वर्मा पार्टी के लिए समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं कर रही और अपने हिसाब से पुराने ऐसे लोगों को महत्व दे रही जो पूर्व में पार्टी के विरुद्ध भी काम किये है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
    इसे भी पढ़ें: संगीत विवि खैरागढ़ की पूर्व कुलपति प्रो. मांडवी बनीं भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय UP की नई कुलपति

सुमीत टांडिया ने आरोप लगाया कि जिसने सिर्फ पद का लालसा लगाये रखा और युवाओं, महिलाओ व बुजुर्गों को कभी आगे नहीं बढ़ाया ऐसे लोगों को हमारी विधायक पसंद करती है और काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उन्हें कोई परवाह नहीं है। टांडिया ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा में विधायक की ऐसी मनमानी चल रही तो अब आगे क्या होगा। पार्षद सुमीत टांडिया ने कहा सुनने में आ रहा है कि मुख्यमंत्री भी जल्द जन चौपाल कार्यक्रम के तहत खैरागढ़ क्षेत्र में आने वाले है।

सभापति टांडिया ने कहा कि किसी भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी ताकत होते है पर हमारी विधायक इस बात को नहीं ध्यान दे रही जो कि बहुत दुख की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर कार्यकर्ता विधायक की कार्यशैली से नाराज़ हैं।

  इसे भी पढ़ें: दस वर्ष पहले के सभी आधार को करवाना होगा अपडेट..ये लेकर जाये लोक सेवा केन्द्रों में..

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg