Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को दिए आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं..ग्रामीणों ने दोबारा सौंपा पत्र

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को दिए आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं.. ग्रामीणों ने दोबारा सौंपा पत्र
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// ग्राम पंचायत बूढ़ासागर के सरपंच को हटाने पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को 20 जुलाई को लिखित आवेदन दिए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के चलते पुन: अविश्वास प्रस्ताव के लिए गंडई एसडीएम को पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बूढ़ासागर पटवारी हल्का नंबर 10 के निवासी व काश्तकार हैं। ग्राम पंचायत बूढ़ासागर के सरपंच कुंवरिया बाई पति जति राम पटेल जाति मरार ग्राम बूढ़ासागर की सरपंच है। सरपंच द्वारा पंचों और ग्रामीणों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। शासन की योजना अनुसार कुछ भी काम नहीं करती हैं।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

अब तक गांवों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। बूढ़ासागर के आम लोगों द्वारा शासन की योजना के संबंध में कोई भी जानकारी भी नहीं दी जाती है। रोजगार गारंटी के तहत मनमानी तौर पर काम करते हैं। आम लोगों द्वारा जानकारी लिए जाने के संबंध में सरपंच को जानकारी प्राप्त करने पर स्पष्ट रूप से मना कर देती हैं। कुछ माह से सरपंच की कार्यशैली से पंच और ग्रामीण नाराज चल रहे थे। ग्राम के निर्वाचित पंचों से भी अच्छा व्यवहार नहीं रखती हैं।


यह भी पढ़ेंनया जिलाध्यक्ष गजेंद्र का गंडई में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत


एसडीएम को दिए के पत्र में बताया कि सरपंच मासिक बैठक तथा ग्राम पंचायत में हुए प्रस्ताव तथा प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही और अन्य कार्य का अनुमोदन नहीं कराया जाता। इसीलिए सरपंच को हटाया जाए। मंगलोतीन पटेल, गोदावरी पटेल, उप सरपंच परनिया पटेल, रामबती पटेल, नेमूक पटेल, मंथीर पटेल धरमलाल बैशाखू, नीतूराम, सरजू, गौकरण पटेल, जलकुवर पटेल, रामचरण पटेल, योगेश पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को 18 अगस्त को आवेदन दिया।

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को दिए आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं.. ग्रामीणों ने दोबारा सौंपा पत्रगंडई एसडीएम रेणुका रात्रे ने बताया कि पूर्व में कलेक्टर के पास ग्राम के पंचों के द्वारा सामूहिक आवेदन दिया गया था। आज उपसरपंच और पंचों के द्वारा मुझे सरपंच को हटाने के लिए सामूहिक आवेदन दिए हैं जिस पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्यवाही करेंगे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।