नए श्रम कोड लागू करने की मांग, प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया | नगर पंचायत गंडई के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए सोमवार, 6 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। नवीन नामदेव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पंचायत सीएमओ अविनाश देवांगन और अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ये है प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की मुख्य मांगें..
प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित चार नए श्रम कोड को छत्तीसगढ़ में भी तत्काल प्रभाव से लागू करने की पुरजोर मांग की है।![]()

यह भी पढ़ें : अब AI की एंट्री हुई CG के सरकारी स्कूलों में, तकनीक से जुड़ेगा स्कूली शिक्षा, शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग
| ज्ञापन में प्रमुखता से निम्नलिखित बिंदुओं को उठाया गया
⭕ नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नए श्रम कोड के आधार पर केंद्रीय दरों के अनुसार वेतन दिया जाए। ⭕ कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रचलित मजदूरी दरें और सुविधाएं केंद्रीय मानकों से काफी कम हैं, जिससे श्रमिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ⭕ यदि यह मांग स्वीकार कर ली जाती है, तो नगर पंचायत गंडई के लगभग 40 प्लेसमेंट कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। |


