पालिका में ₹1.31 करोड़ की खरीदी पर मोर्चा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सामग्री की तकनीकी जांच कराने और भुगतान रोकने की उठाई मांग
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगर पालिका परिषद में 15वें वित्त आयोग के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना में लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपये की सामग्री खरीदी को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने खरीद प्रक्रिया में अनियमितता, गुणवत्ताहीन सामग्री, मनमाने भुगतान और तकनीकी जांच से पहले भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर सुमन राज को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सफाई सामग्री की खरीदी के नाम पर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया कि जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में निर्धारित स्पेसिफिकेशन में बदलाव किया गया है। उनका कहना है कि ई रिक्शा और हाथ रिक्शा की तकनीकी जांच होने पर पूरा मामला सामने आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन सामग्री की खरीदी की गई, जिससे करोड़ों रुपये की योजना प्रभावित हो रही है। ![]()
यह भी पढे : एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी कैमरों में कैद
तकनीकी जांच कराए बिना ही ₹70 लाख का भुगतान
कांग्रेस का कहना है कि हाथ रिक्शा, ई-रिक्शा, स्काई लिफ्ट सहित अन्य उपकरणों की खरीदी में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते दो महीने बाद ही कई ई-रिक्शे खराब होने लगे हैं। तकनीकी जांच कराए बिना ही ठेकेदार को 70 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया। खराब गुणवत्ता वाले वाहनों के कारण स्वच्छता दीदियों को संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था नियमित हो ।
यह भी पढे : पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, खैरागढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला
स्काई लिफ्ट की तकनीकी जांच की मांग
कांग्रेस ने नगर पालिका द्वारा खरीदी गई स्काई लिफ्ट वाहन की भी तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि सामान्यतः लगभग 13 लाख रुपये में उपलब्ध 11 मीटर ऊंचाई वाली मिनी स्काई लिफ्ट को पालिका ने 34 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा है। कांग्रेस का आरोप है कि वाहन का भुगतान करने की तैयारी की जा रही है, जबकि उसकी तकनीकी जांच अब तक नहीं कराई गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सूर्यकांत यादव, शेखरदास वैष्णव, राहुल लहरे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढे : चोरों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से ही ₹2 लाख के जेवरात किए पार



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

