छुईखदान में पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल: बीच शहर दुकान का शटर उठाते रहे चोर, पुलिस को भनक तक नहीं!
CCTV में तीन संदिग्ध कैद, प्रतिष्ठित व्यापारी शांतिलाल सांखला की दुकान में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश |
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। नगर के बीचों-बीच प्रतिष्ठित व्यापारी शांतिलाल सांखला की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चोर नगर के बीचों-बीच बेखौफ होकर दुकान का शटर उठा रहे थे, तब पुलिस की गश्त कहां थी? क्या पुलिस की रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?![]()
CCTV फुटेज में तीन संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने के बावजूद अब व्यापारियों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। पुलिस के सामने चुनौती है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करे और चोरी का खुलासा करे।

घटना ने छुईखदान के व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मुख्य बाजार में स्थित दुकान भी सुरक्षित नहीं है, तो रात में बंद रहने वाले अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अब सवाल सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि पुलिस की गश्त व्यवस्था का भी है। आखिर चोरों को वारदात के लिए इतना समय कैसे मिला और पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?
फिलहाल मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान और जांच के परिणाम का इंतजार है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

