Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

खाना खा कर सड़क पर टहल रहे युवको को ट्रक ने रौंदा..एक युवक की मौत

accident
file pic
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 महासमुंद //  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार देर रात पैदल चल रहे 3 युवकों को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की सोमवार रात NH- 53 पर केजीएन ढाबा छिंदौली में खाना खाकर नामदास सोनवानी​​​​​​ (25 वर्ष), एवन सोनवानी (21 वर्ष) और गब्बर मार्कंडेय (40 वर्ष) पैदल घर लौट रहे थे। तभी महासमुंद से पिथौरा जा रहे ट्रक ड्राइवर ने रात करीब 12.30 बजे तीनों वापस घर की ओर जा रहे युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नामदास सोनवानी (25 वर्ष) ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

solar pinal
solar pinal

वहीं एवन सोनवानी और गब्बर मार्कंडेय घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पटेवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।accident

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

गंभीर रूप से घायल अन्य 2 युवकों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से एवन सोनवानी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं गब्बर मार्कंडेय का इलाज तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

पटेवा पुलिस ने बताया कि तीनों युवक छिंदौली के रहने वाले हैं। मृतक नामदास सोनवानी और घायल एवन सोनवानी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!