Sat. Jul 25th, 2026

गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार

गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  राजनांदगांव // वाहन चोरी के मामले में जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी सुभम यादव निवासी पेंड्री ने 8 जुलाई को अपनी हीरो स्प्लेंडर शेरे पंजाब ढाबा के पास खड़ी करने के बाद चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना लालबाग में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें :  FRAUD : आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान साइबर सेल द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त पुलिस टीम ने पेंड्री हाईवे स्थित देवांगन ढाबा के पास संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना व अपने कब्जे में होना स्वीकार किया तथा पूछताछ के दौरान कुल 6 चोरी की बाइक के संबंध में जानकारी दी। जिसमें से 4 बाइक रायपुर के अलग-अलग स्थानों से तथा 1 बाइक आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र राज्य से चोरी करना बताए।

इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों का उल्लंघन पर आए चालान तो मोबाइल से ही कर सकते है जमा करें.. जाने ई-चालान शुल्क जमा करने का तरीका 

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 6 बाइक बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के मूल नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका उपयोग कर रहे थे। एक आरोपी द्वारा चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बावजूद अपने पास रखना भी पाया गया। जिसके आधार पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं 336(3), 238, 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी पंकज मंडिया 19 वर्ष, प्रतीक गयगये 23 वर्ष जिला गोंदिया महाराष्ट्र एवं कमलेश नखाते 26 वर्ष जिला बालाघाट मप्र को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg