Sun. Jul 26th, 2026

चाचा ने लोहे की पाइप से हमला कर भतीजे को उतारा मौत के घाट, शराब रही वारदात की वजह 

MURDER-3-scaled
खबर शेयर करें..

चाचा ने लोहे की पाइप से हमला कर भतीजे को उतारा मौत के घाट, शराब रही वारदात की वजह 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने मामूली बात पर लोहे की पाइप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की उसके घर में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद 

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन रावणभाटा जामुल निवासी हेमंत साहू घर में था। इसी दौरान चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस बात से आक्रोश चाचा आशीष साहू ने लोहे के पाइप से भतीजे हेमंत साहू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में हेमंत साहू खून से लथपथ गंभीर हालत में घायल हो गया, जिसे अचेत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचाया गया था। डाॅक्टरों ने जांच के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा आशीष साहू की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना के करीब 10 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जामुल क्षेत्र में छूपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोही की पाइप भी जब्त कर ली है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम

आशीष साहू 25 वर्ष निवासी रावणभाठा जामुल थाना। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण से आपसी विवाद सुलझाएं। नशे की स्थिति में छोटी घटना गंभीर अपराध का रूप ले सकती है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg