कोकीन तस्करी रैकेट, रेलवे स्टेशन से 20 करोड़ रुपये कोकीन सहित दो नाइजीरियाई महिलायें गिरफ्तार
नेशनल क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // दिल्ली पुलिस ने मुंबई से दिल्ली-एनसीआर तक फैले एक अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2.288 किलो कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दरअसल, 31 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर सामान लेकर घूम रही दो संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी।
ये भी पढ़ें : सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया
दोनों आरोपी नाइजीरिया के नागरिक
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय चीकांसो जेम्स और 41 वर्षीय हैप्पीनेस ओकोये के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया के नागरिक हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चीकांसो जेम्स ने बताया कि कोकीन दिल्ली के विकासपुरी इलाके से ली गई थी।
ये भी पढ़ें : इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक तमिलनाडु से गिरफ्तार
इस सुराग के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश कर रही है, जिसने यह खेप उपलब्ध कराई थी। साथ ही, दोनों आरोपियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

