Thu. Jul 23rd, 2026

21 महिलाओं के नाम पर लिया 9 लाख रुपए का लोन फिर नहीं पटाया किश्त..हुई फरार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़//  थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा करीब 21 महिलाओं को झांसा में लेकर उनके नाम से लोन निकालकर स्वयं इस्तेमाल कर 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 406, 407, 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुकुरमुड़ा निवासी पीड़िता सुनीता मेहर एवं अन्य गांव की महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुकुरमुड़ा निवासी आरोपी आशापाल पति देवराज पाल द्वारा पीड़िताओं को झांसा में लेकर उनके नाम से फाइनेंस कंपनी से 9 लाख लाख रुपए का लोन लिया गया।

वसूली के लिए घर पहुंच रहे कंपनी के कर्मचारी

इस दौरान आरोपी महिला आशा पाल द्वारा पीड़ित महिलाओं को लोन के रकम को अपने जरुरी काम में लगाने का हवाला देकर किश्त स्वयं पटाने की बात कही गई थी। आरोपी महिला द्वारा कुछ किश्त तो जमा किया गया। इसके बाद किश्त भी जमा नहीं कराया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस दौरान आरोपी महिला पीड़ित महिलाओं से कुछ दस्तावेज में दस्तखत भी ले ली। 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गई है। महिलाओं ने शिकायत में बताई है कि आरोपी महिला के द्वारा किश्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी पीड़िताओं के घरों में आकर किश्त जमा करने दबाव बनाया जा रहा है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg