महेश बाबू ने रिलीज किया ‘नागबंधम’ का टीजर
मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में विराट कर्ण लीड रोल में नजर आएंगे। Nagabandham
बगैर डायलॉग बांधे रखता है दर्शकों को
ढाई मिनट से अधिक की अवधि वाले इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी यह शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है। Nagabandham
समय आने पर जब खतरा बढ़ता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए एक रक्षक आता है। विराट कर्ण भगवान शिव के रूप में नजर आए हैं। मेकर्स ने भी फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
यह फिल्म इस साल 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशक अभिषेक नामा ने किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।![]()
इन कलाकारों ने किया है अभिनय
इस फिल्म में विराट के अलावा फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों ने अभिनय किया है।
फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन अभिषेक नामा का है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
देखें टीज़र..
Mahesh Babu releases the teaser of ‘Nagabandham’


