Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

मुंह की खाने के बाद चीन अब भारत से चाहता है अच्छे रिश्ते..वांग बोले- हम स्थिर-मजबूत संबंध को तैयार

खबर शेयर करें..

अंतराष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 बीजिंग// तवांग में भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद चीन के स्वर बदल गए हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि उनका देश बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक वांग यी ने कहा कि हम भारत के साथ संबंधों को स्थिर व मजबूत करने के लिए तैयार हैं। चीन और भारत ने राजनयिक तथा सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

झड़प के पीछे पीएलए की वेस्टर्न थिएटर कमांड..

सूत्रों के मुताबिक तवांग में झड़प के पीछे पीएलए की वेस्टर्न थिएटर कमांड का हाथ था। टकराव में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को पीटा था। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि तवांग में चीन के कई सैनिक घायल हुए, जबकि भारतीय सैनिकों को हल्की चोटें आईं। हाल ही उत्तराखंड के औली में एलएसी के करीब भारत और अमरीका के सैनिकों ने युद्धाभ्यास किया था। चीन को इस युद्धाभ्यास पर आपत्ति थी। उसने अपना गुस्सा तवांग में निकाला।

solar pinal
solar pinal

गलवान से खटास..

भारत-चीन के संबंध 2020 से खराब चल रहे हैं। मई-20 में पूर्वी लद्दाख में विवाद शुरू हुआ था। गलवान हिंसा ने रिश्तों को और बिगाड़ा। चीन ने एलएसी के दूसरे हिस्सों में तनाव पैदा करने की कोशिशें कीं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

source


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!