Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

बढ़ाई गई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकेंगे ITR

बढ़ाई गई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकेंगे ITR
खबर शेयर करें..

सरकार ने मंगलवार को टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है. इस साल इनकम टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब टैक्सपेयर्स 15 सितंबर 2025 तक ITR फाइल कर सकते हैं. पहले रिटर्न फाइल करने डेडलाइन 31 जुलाई 2025 तय की गई थी. Income Tax

सरकार ने बताया कि फॉर्म 16 और ITR फॉर्म्स में बदलाव के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेट बढ़ा दी है.ITR फाइल करने का प्रोसेस जून 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है. रोलआउट फेजवाइज किया जाएगा. पहले सरल फॉर्म्स जैसे ITR-1 और ITR-4 का प्रोसेस होगा. इसके बाद जटिल फॉर्म्स जैसे ITR-2 और ITR-3 को रोल आउट किया जाएगा. Income Tax

solar pinal
solar pinal

CBDT ने ITR-1 से ITR-7 तक सभी फॉर्म्स को अधिसूचित कर दिया है, लेकिन इनके लिए जरूरी ऑनलाइन टूल्स JSON, Excel और ऑनलाइन e-filing यूटिलिटीज अभी तक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं किए गए हैं. यह देरी Form-16 में किए गए बदलावों, ITR-1 से ITR-7 तक सभी फॉर्म्स में हुए चेंजेस और बैकएंड टेक्नोलॉजी अपग्रेड नहीं होने के कारण हो रही है. Income Taxबढ़ाई गई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकेंगे ITR

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

The last date for filing income tax return has been extended, now you can file ITR till this date: source Income Tax




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।