चारधाम की यात्रा पर जाने वाले है तो आपके लिए है यह खबर.. देना पड़ सकता है रजिस्ट्रेशन शुल्क
राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 देहरादून // उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ सकता है।
दरअसल सोमवार को ऋषिकेश में गढ़वाल प्रशासन के साथ हुई होटल व्यवसायियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की बैठक में इसका प्रस्ताव आया, जिस पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने भी सहमति दी।
राज्य सरकार पर है अंतिम फैसला
अब राज्य सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी। यह कदम यात्रा के लिए हर साल होने वाले फर्जी रजिस्ट्रेशनों पर रोक लगाने के लिए है। ऐसे रजिस्ट्रेशन 4-5 साल से प्रशासन और होटल व्यावसायियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। पिछले साल 72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाए थे, लेकिन आए 52 लाख ।
व्यवसायी रजिस्ट्रेशन की संख्या के हिसाब से श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ों पर रुकने-खाने, घूमने की व्यवस्थाएं बनाने के लिए पैसा लगाते हैं, लेकिन श्रद्धालु कम आने से उन्हें नुकसान हो जाता है। इसीलिए फर्जी रजिस्ट्रेशन से निपटने के लिए शुल्क का प्रस्ताव दिया गया है।
If you are planning to visit Chardham, then this news is for you. You may have to pay a registration fee.


